गोंदिया. गोंदिया-नागपुर रेलवे लाइन पर स्थित सुर्याटोला परिसर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति का नाम सुर्याटोला निवासी महेश कवलामल सोतवानी (55) बताया गया है. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. जहां पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए केटीएस जिला सामान्य अस्पताल में भेज दिया गया. फिर्यादी राजेश सोतवानी की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.



