गोंदिया. जिले में एक शिक्षक के खिलाफ हाल ही में दर्ज गंभीर प्रकरण को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष ने छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए जिला परिषद के शिक्षाधिकारी, जिलाधिकारी, पोलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
शिवसेना जिला प्रमुख पंकज एस. यादव के नेतृत्व में महिला आघाड़ी जिला संगठिका रूपाली रोटकर ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ गंभीर आरोपों का मामला सामने आने से पालकों व नागरिकों में चिंता का वातावरण है. उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाए. साथ ही महिलाओं, बच्चियों तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाई जाए व संवेदनशील एरिया में चौकी का निर्माण कर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए. शिवसेना ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का केंद्र हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. शिवसेना ने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र व ठोस कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जनता व पालकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर उपजिला प्रमुख तेजराम मोरघडे, शहर प्रमुख राजेश कनौजिया, शहर संघटक दस्सू यादव, तहसील समन्वय संजू शमशेर, तहसील संघटक विजय राहंगडाले, उप तहसील प्रमुख प्रवीण धमाड़े, युवासेना उपजिला अधिकारी श्रेयस बावनकर, हिमांशु लिंमजे, ललिता पंकज यादव, वंदना मस्के, रानी यादव, सोनू पारधी, शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Home Uncategorized बच्चियों, छात्राओं च महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शिवसेना की कड़ी मांग, शिक्षाधिकारी...



