11 मवेशियों सहित 11.95 लाख रु. का वाहन जब्त,  गंगाझरी पुलिस की कार्रवाई

0
61

गोंदिया. गंगाझरी पुलिस ने अवैध मवेशियों के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 गोवंश पशुओं को मुक्त कराया और करीब 11 लाख 95 हजार रु. का माल जब्त किया है. मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी तिरोड़ा के मार्गदर्शन में 5 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम शहारवानी-कवलेवाड़ा मार्ग पर नाकाबंदी की गई. इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बोलेरो पिकअप को रोककर जांच की. वाहन के डाले में 11 छोटे-बड़े गोवंश पशुओं को ठूंसकर ले जाया जा रहा था. कार्रवाई में पुलिस ने 1 लाख 95 हजार रु. कीमत के 11 गोवंश पशु तथा 10 लाख रु. कीमत का बोलेरो पिकअप ऐसा कुल 11 लाख 95 हजार रु. का माल जब्त किया गया. इस संबंध में गंगाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक धीरज राजूरकर के नेतृत्व में हवलदार राकेश भुरे, सिपाही राजेश राऊत, चित्ररंजनसिंह जनेवार, श्रीकांत नागपुरे, नितीन चांदेवार ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here