विधायक अग्रवाल के प्रयासों से गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में घरकुल योजना को बड़ी गति, 43,509 लाभार्थी पात्र

0
57

चरणबद्ध तरीके से मिलेगा पक्के घर का लाभ
गोंदिया. गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के पात्र परिवारों को पक्का व सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. घरकुल आवास योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में लगभग 43,509 लाभार्थियों की पात्रता प्रक्रिया पूर्ण हुई है. पात्रता व आवश्यक मंजूरी की प्रक्रिया पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को अब नियमानुसार चरणबद्ध तरीके से घरकुल योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण पहल में विधायक विनोद अग्रवाल के सतत प्रयासों, सभापति मुनेश रहांगडाले के सहयोग तथा पंचायत समिति व संबंधित विभागों के पदाधिकारियों तथा अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
जिन लाभार्थियों की पात्रता व आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उन्हें शासन के निर्धारित नियमों व प्रचलित प्रक्रिया के अनुसार घरकुल निर्माण के लिए निर्धारित निधि चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएगी. इससे पात्र परिवारों को अपने स्वयं के पक्के घर का निर्माण करने में बड़ी सहायता मिलेगी. गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में आवास की आवश्यकता को देखते हुए विधायक अग्रवाल द्वारा पिछले वर्षों में भी लगातार शासन स्तर पर प्रयास किए गए हैं. इन प्रयासों के परिणामस्वरूप लगभग 40,000 लाभार्थियों को पहले ही घरकुल योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है. अब नए पात्र लाभार्थियों को भी शासन की नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्रातिशीघ्र घरकुल योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. विधायक अग्रवाल ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का घर केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार है. गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में कोई भी पात्र परिवार आवास के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए शासन स्तर पर लगातार प्रभावी प्रयास किए जाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here