8.310 किलो गांजा समेत 9.42 लाख का माल जब्त, ,एक आरोपी गिरफ्तार

0
209

गोंदिया. अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो 310 ग्राम गांजा समेत कुल 9 लाख 42 हजार रु. का माल जब्त किया. यह कार्रवाई बुधवार को आमगांव थाना क्षेत्र के कुंभारटोली-जामखारी मार्ग पर की गई. मामले में झिलमिली निवासी आरोपी प्रमोद जितेंद्र लक्षणे (26) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे व अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में टीम अवैध कारोबार के खिलाफ गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि झिलमिली निवासी प्रमोद जितेंद्र लक्षणे जामखारी मार्ग से गांजा लेकर बिक्री के लिए परिवहन करने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुंभारटोली-जामखारी मार्ग पर जाल बिछाया. इसी दौरान जामखारी की ओर से एक व्यक्ति सफेद रंग की सुजुकी बर्गमैन मोपेड पर दो स्कूल बैग लेकर आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोककर पंचों के समक्ष दोनों बैगों की तलाशी ली. तलाशी में हरे व गीले पत्ते, फूल, बीज तथा शेंडे-बोंडे मिश्रित 8.310 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लाख 31 हजार रु. का गांजा, 1 हजार रु. की दो स्कूल बैग, 10 हजार रु. का मोबाइल तथा 1 लाख रु. कीमत की मोपेड ऐसा कुल 9 लाख 42 हजार रु. का माल जब्त किया. आरोपी के खिलाफ आमगांव थाने में मामलादर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर एलसीबी पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अमरदीप खाड़े तथा पुलिस कर्मियों ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here