पालकमंत्री इंद्रनील नाईक के हाथों होगा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण

0
22

गोंदिया. भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को गोंदिया के कारंजा स्थित पुलिस मुख्यालय मैदान में सुबह 9.05 बजे मुख्य शासकीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ पुलिस एवं विभिन्न पथकों द्वारा संचलन भी किया जाएगा.
उद्योग, सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, आदिवासी विकास, पर्यटन तथा मृदा एवं जलसंवर्धन विभाग के राज्यमंत्री एवं गोंदिया जिले के पालकमंत्री इंद्रनील नाईक के हाथों मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया जाएगा. इसके अलावा नवीन प्रशासकीय इमारत में सुबह 7.30 बजे उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत तथा जिलााधिकारी कार्यालय में सुबह 8.15 बजे जिलाधिकारी मंदार पत्की के हाथों ध्वजारोहण होगा. जिला प्रशासन ने सभी आमंत्रितों से राष्ट्रीय पोशाक में समारोह शुरू होने से कम से कम 20 मिनट पहले अपने स्थान पर बैठने की अपील की है. सुरक्षा की दृष्टि से समारोह स्थल पर बैग अथवा अन्य सामान नहीं लाने का भी अनुरोध किया गया है. मुख्य शासकीय समारोह में सभी को उपस्थित होने का अवसर मिले, इसके लिए अन्य सभी कार्यालयों एवं संस्थाओं को अपने ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 8.35 बजे से पहले अथवा 9.35 बजे के बाद आयोजित करने का आह्वान जिला प्रशासन ने किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here