15  अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सांसद राजेंद्र जैन के हस्ते विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण

0
34

गोंदिया. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन के हस्ते गोंदिया शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद जैन सुबह 7.30 बजे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे.
इसके बाद सुबह 8 बजे धोटे बंधु महाविद्यालय, 8.30 बजे श्री राजस्थान कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय (मारवाड़ी युवक मंडल), 8.45 बजे दस खोली, बजाज वार्ड चौक तथा 9 बजे शीतला माता चौक, सिविल लाइन्स में ध्वजारोहण किया जाएगा. सुबह 9.15 बजे बड़ा गौरी नगर, साकेत कॉलेज के पीछे राजगोपाल वार्ड, 9.30 बजे श्रीमती आनंदीदेवी गोपीलाल अग्रवाल इंग्लिश प्राथमिक शाला, फुलचुर, 10 बजे जमनालालजी बजाज प्रतिमा चौक, 10.15 बजे मजार के समीप रिंग रोड तथा 10.30 बजे फणीन्द्रनाथ चौक, एनएमडी कॉलेज के सामने ध्वजारोहण होगा. सुबह 10.45 बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन, रेलटोली में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा. आयोजकों ने स्वतंत्रता दिवस के इन कार्यक्रमों में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here