अवैध शराब विक्रेता को एक माह के लिए किया तड़ीपार, चिचगढ़ पुलिस की कार्रवाई

0
15

गोंदिया. चिचगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री के मामलों में बार-बार संलिप्त पाए गए आरोपी को उपविभागीय अधिकारी देवरी के आदेश पर एक माह के लिए देवरी उपविभाग की सीमा से तड़ीपार किया गया है.
जानकारी के अनुसार, चिचगढ़ थाना क्षेत्र के गौराटोला, पलानगांव निवासी सदाशिव सखाराम भोगारे (55) के खिलाफ अवैध शराब बिक्री के कई मामले दर्ज हैं. लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा था. एसडीएम देवरी ने आदेश के तहत सदाशिव भोगारे को देवरी उपविभाग की सीमा से एक माह के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार, निर्धारित अवधि में वह देवरी उपविभाग की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा. आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here