गोंदिया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सर्वसमावेशी विकासवादी नीतियों एवं जनहित की भूमिका पर विश्वास जताते हुए गोंदिया, तिरोड़ा, अर्जुनी मोरगांव एवं सालेकसा तहसील के कई पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, युवाओं तथा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रफुल पटेल की प्रमुख उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। बड़ी संख्या में हुए इस पार्टी प्रवेश से जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस के संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की बात कही जा रही है। पार्टी प्रवेश समारोह में तिरोड़ा तहसील के पूर्व मुख्याध्यापक विकास कडू भांडारकर, पांजरा के पूर्व उपसरपंच भाऊराव टीकाराम बावनकर, अरविंद शालिकराम चामट, शुभम प्रकाश भांडारकर तथा माडगी की एकता रोडणे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश किया। वहीं गोंदिया तहसील के चारगांव के उपसरपंच संतोष शेडे ने भी पार्टी का दामन थामा।
इसके अलावा बड़ी संख्या में युवाओं ने भी राष्ट्रवादी कांग्रेस का गमछा धारण कर पार्टी में प्रवेश किया। इनमें लक्की पवार, विक्की ठाकरे, नैतिक जैतवार, आयुष चौहान, हनु फाल्के, अनमोल नेताम, कुणाल लिल्हारे, निखिल लिल्हारे, शिवम लिल्हारे, भूषण उके, चैतन्य तुरकर, पीयूष ठाकरे, शौर्य राठोड़, अविनाश तिड़के, स्मित वरोड, रेहान कुरैशी, देवेन मेश्राम, दुर्गेश भोयर, सचिन मानकर, प्रतिक बाबा, प्रियांशु मेश्राम, सक्षम टेंभरे, सक्षम गौतम, विकास बुरले, बॉबी, आदित्य दमाहे, शिरीष दमाहे, देवांश जगने, मोहित बम्भारे, सत्यम तुरकर, श्रेयश राऊत, वेद कटकवार, आर्यन साठवणे, अभिषेक शर्मा, वंश रहांगडाले, निखिल बिसेन, प्रियांशु गौतम, मोहित शेंडे, ऋषभ वनिया, मयंक लिल्हारे, अनमोल राऊत, वेक्टर सोनी, पुरवेश शेंडे, भुवन शहारे, शाहिल शेख, राम बनोटे, राजेश पटले, मयूर बिसेन, उज्ज्वल पटेल, जय नारनवरे, प्रज्वल शेंडे, क्षितिज इंगळे, रिशप विनय, सम्यक रामटेके, रोहित जाधव, अलफैज सैय्यद, अमर शेख, रेहान बेग, विनायक टेकाम, ऊझफ शेख, तुसार उके, अजिल खान, राज खापे, हर्ष सिलापे, तोहीद पठाण, प्रज्वल नागरीकर, सैम पटेल, गौरव बारीकर, शिव कापसे एवं ठाकरे जी सहित अन्य युवाओं का समावेश रहा। इसके साथ ही अर्जुनी मोरगांव तहसील के इंद्रराज झिलपे तथा सालेकसा तहसील के आकाश बावनकर सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। बड़ी संख्या में हुए इस पार्टी प्रवेश को जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस के संगठन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। युवा एवं स्थानीय नेताओं के पार्टी से जुड़ने से आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



