सुवर्णकार समाज के पुलिसकर्मियों व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सांसद राजेंद्र जैन ने समाजबंधुओं को किया मार्गदर्शन

0
34

गोंदिया. रिंग रोड स्थित सुवर्णकार समाज सांस्कृतिक भवन में सुवर्णकार सोनार समाज जिला गोंदिया की ओर से समाज के पुलिसकर्मियों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार, वर-वधू परिचय सम्मेलन तथा सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत नरहरी सोनार महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई. समारोह में सत्कारमूर्ति के रूप में सांसद राजेंद्र जैन उपस्थित थे. उन्होंने समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए सुवर्णकार समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.
सांसद जैन ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है. उन्होंने समाज की प्रगति के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया. कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे, नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, गजूजी फुंडे, तुलसीराम बांगरे, केतन तुरकर, प्रदीप रोकड़े, मनीषा येरपुड़े, उषाताई हर्षे, राज शुक्ला, मैतुलाताई बिसेन, सुधाकर ढोमणे, मुक्तानंद ढोमणे, भजे साहेब, अमृतराव थानलकर, शैलेश वासनिक एवं सुनील पटले सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे. समारोह के दौरान समाज के पुलिसकर्मियों एवं गुणवंत विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. वहीं वर-वधू परिचय सम्मेलन के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर मिला. सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here