नाबालिग लड़की के साथ अत्याचार, 55 वर्षीय संदिग्ध गिरफ्तार

0
254

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के भुसारीटोला क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर अत्याचार किए जाने का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर डुग्गीपार पुलिस ने 55 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, भुसारीटोला निवासी बाबूलाल जानू कवरे (55) के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की गई. शिकायत में आरोपी पर नाबालिग लड़की के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में डुग्गीपार थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच डुग्गीपार पुलिस कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here