तनुश्री मीणा ने संभाला जिला पंचायत सीईओ का कार्यभार, 2022 बैच की आईएएस अधिकारी

0
9

बालाघाट/गोंदिया. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वर्ष 2022 बैच की अधिकारी सुश्री तनुश्री मीणा ने 31 अगस्त को जिला पंचायत बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया. सुश्री मीणा की पहली पदस्थापना सहायक कलेक्टर के रूप में छिंदवाड़ा जिले में हुई थी. इसके बाद उन्होंने झाबुआ जिले के पेटलावद में उपविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के पद पर सेवाएं दीं. जिला पंचायत सीईओ का कार्यभार संभालने के बाद अब जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक गतिविधियों की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here