13 साल से अधूरे रेलटोली ऑडिटोरियम को मिलेगी नई रफ्तार?, पालकमंत्री नाईक व सांसद जैन ने किया निरीक्षण

0
77
गोंदिया. रेलटोली क्षेत्र में पिछले करीब 13 वर्षों से अधूरा पड़े ऑडिटोरियम के निर्माण को लेकर अब उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं।  गोंदिया दौरे पर पहुंचे पालकमंत्री इंद्रनील नाईक एवं सांसद राजेंद्र जैन ने वर्षों से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधूरे पड़े निर्माण कार्य, भवन की स्थिति तथा वर्षों से लंबित कार्यों की जानकारी ली गई। पालकमंत्री एवं सांसद ने इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही इतने वर्षों से निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारणों की जिम्मेदारी तय करने की बात भी कही गई। रेलटोली क्षेत्र में स्थित यह ऑडिटोरियम लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण स्थानीय नागरिकों में निराशा थी। करोड़ों की सार्वजनिक सुविधा का लाभ शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में पालकमंत्री और सांसद के निरीक्षण से अब निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर केतन तुरकर, सुुमित गुप्ता, अरविंद चौरसिया, जॉली पटेल, पीनल पटेल, अमित गुप्ता, रोहित करोट, संजीव राय, संजीव गुप्ता,  अंकित यादव एवं लक्की पवार सहित अन्य साथी उपस्थित थे. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर इस बार ठोस और त्वरित कार्रवाई होती है, तो वर्षों से अधूरे पड़े इस ऑडिटोरियम का सपना आखिरकार साकार हो सकता है। शहर के लिए महत्वपूर्ण इस सुविधा का निर्माण पूरा होने के बाद विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here