रेलवे ट्रैक के पास मृत मिला तेंदुआ, अर्जुनी रेलवे स्टेशन-बड़ेगांव के बीच हादसा

0
106

गोंदिया. गोंदिया-चांदाफोर्ट रेलमार्ग पर अर्जुनी रेलवे स्टेशन से बड़ेगांव रेलवे स्टेशन के बीच रविवार, 6 सितंबर की सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला. पोल क्र. 408/15 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे तेंदुए का शव दिखाई देने के बाद रेलवे विभाग ने इसकी सूचना वन विभाग को दी.
सूचना मिलते ही अर्जुनी मोरगांव वन विभाग का रेस्क्यू दल वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा. वन विभाग की प्राथमिक जांच में तेंदुआ मृत पाया गया. वन विभाग ने प्राथमिक जांच के आधार पर मृत तेंदुए की उम्र करीब 8 से 10 माह होने का अनुमान जताया है. घटनास्थल महालगांव क्षेत्र में है. प्रथमदृष्टया तेंदुए के ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर और धड़ अलग होने की बात सामने आई है. वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर.एम. बहुरे की उपस्थिति में घटनास्थल का पंचनामा किया गया तथा तेंदुए की आकस्मिक मृत्यु दर्ज की गई। इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए वन कार्यालय, अर्जुनी मोरगांव ले जाया गया. मानक कार्यप्रणाली (SOP) के अनुसार मृत तेंदुए का शवविच्छेदन किया गया. शवविच्छेदन के दौरान विभिन्न नमूने लिए गए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा. इस अवसर पर उपवनसंरक्षक गोंदिया अविनाश मेश्राम, प्रकाश निष्कासन अधिकारी नवेगांवबांध, तहसीलदार अनिरुद्ध कांबले, मानद वन्यजीव रक्षक गोंदिया रुपेश निनावे, पशुधन विकास अधिकारी बड़ेगांव रेलवे डा. कपिल कोरेटी, आशीष दुबे सहित हिरवल बहुउद्देशीय संस्था गोंदिया तथा प्राणीशास्त्र विभाग, एस.एस.जे. कॉलेज अर्जुनी मोरगांव के प्रतिनिधि उपस्थित थे. पूरी कार्रवाई उपवनसंरक्षक अविनाश मेश्राम और प्रकाश निष्कासन अधिकारी नवेगांवबांध के मार्गदर्शन में की गई. जांच वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर.एम. बहुरे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here