डॉ. शत्रुधन दाहिया ने सीएमएचओ का पदभार संभाला

0
32

जिला चिकित्सालय जबलपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर थे कार्यरत : अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश
बालाघाट/गोंदिया.
मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश के तहत जिले के नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. शत्रुधन दाहिया ने सोमवार, 7 सितंबर को पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. दाहिया ने सुबह 11.30 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सीएमएचओ बालाघाट का कार्यभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने से पूर्व डॉ. दाहिया जिला चिकित्सालय जबलपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत थे। सीएमएचओ का पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। बैठक में डॉ. दाहिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्य सीधे आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुविधाओं से संबंधित हैं, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यों को जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ पूरा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here