नवरात्रि में दुर्गा मंडलों के दर्शन व गरबा उत्सवों में होंगे शामिल, सांसद राजेंद्र जैन भी रहेंगे उपस्थित
गोंदिया. शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सांसद प्रफुल्ल पटेल 15 एवं 16 अक्टूबर को भंडारा और गोंदिया जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के साथ ही दुर्गा उत्सव मंडलों एवं रास गरबा आयोजनों में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
15 अक्टूबर को भंडारा जिले में विभिन्न कार्यक्रम
गुरुवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे सांसद पटेल चांदपुर स्थित श्री हनुमान देवस्थान में दर्शन करेंगे। शाम 4.30 बजे मोहाड़ी के मां चौंडेश्वरी माता मंदिर में दर्शन के बाद शाम 6.30 बजे भंडारा शहर के विभिन्न दुर्गा मंडलों में पहुंचेंगे। इनमें खांब तलाव रोड स्थित शीतला माता मंदिर, गांधी चौक का बालमित्र दुर्गोत्सव मंडल तथा बड़ा बाजार स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर शामिल हैं। रात 8.30 बजे लाखनी के मुरमाडी स्थित समर्थ ग्राउंड में सृष्टि फाउंडेशन द्वारा आयोजित रास गरबा उत्सव में शामिल होंगे। रात 8.45 बजे लाखोरी रोड स्थित मां दुर्गा नवरात्रि उत्सव एवं भव्य जागरण कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद रात 9.30 बजे साकोली शहर के विभिन्न दुर्गा मंडलों में दर्शन करेंगे। इस दौरान पुराने पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित श्री शिवदुर्गा मंदिर में भी पहुंचेंगे।
16 अक्टूबर को गोंदिया में दुर्गा मंडलों में पहुंचेंगे
शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामनगर स्थित बगीचा निवास स्थान पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 7.30 बजे से गोंदिया शहर के विभिन्न दुर्गा उत्सव मंडलों में दर्शन एवं रास गरबा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे राजलक्ष्मी चौक स्थित दुर्गा उत्सव समिति, गड्डाटोली की श्री मां दुर्गा उत्सव समिति, मनोहर चौक की शारदा उत्सव समिति, गांधी प्रतिमा चौक की सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, सुभाष स्कूल प्रांगण के श्री गुजराती नवरात्रि उत्सव मंडल तथा सर्कस ग्राउंड के श्री मारवाड़ी युवक मंडल में पहुंचेंगे। इसके अलावा शंकर चौक के शिव मंडल, सिंधी कॉलोनी की दुर्गा समिति, दुर्गा चौक स्थित मां जगदंबा धाम, श्री टॉकीज चौक दुर्गा उत्सव समिति, मां गायत्री गरबा उत्सव समिति, पोवार बोर्डिंग की नवयुवक गरबा उत्सव समिति तथा गुजराती स्कूल प्रांगण में आयोजित 75वें श्री गुजराती समाज नवरात्रि उत्सव मंडल में भी शामिल होंगे। इस दौरान सांसद राजेंद्र जैन सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। पार्टी की ओर से नागरिकों, श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।



