विभिन्न उत्सव समितियों में की पूजा-अर्चना, नागरिकों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
गोंदिया. शहर में नवरात्रोत्सव के दौरान भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर सौ. वर्षाताई प्रफुल पटेल ने गोंदिया शहर के विभिन्न दुर्गा उत्सव मंडलों में पहुंचकर मां जगदंबा भवानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वर्षाताई पटेल ने गड्डाटोली स्थित श्री मां दुर्गा उत्सव समिति, सुभाष गार्डन के पास विश्व हिंदू परिषद रासगरबा, इंगले चौक स्थित ‘गोंदियाची महाराणी’, मामा चौक की ‘मन्नत वाली माता’, नूतन स्कूल परिसर की रासगरबा उत्सव समिति, मनोहर चौक स्थित शारदा उत्सव समिति, इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर के मां गायत्री गरबा उत्सव तथा श्री टॉकीज चौक के दुर्गा उत्सव मंडल में पहुंचकर मां भवानी का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने मां भवानी के चरणों में नमन करते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बने रहने की प्रार्थना की। विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, आयोजक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे।



