भारत एक सांस्कृतिक धर्मप्रधान देश : पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

0
3

शास्त्री वॉर्ड परिसर में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने नवयुवक मॉ शारदा उत्सव मंडल को संदिच्छा भेट
गोंदिया. पार्षद श्री सुनील तिवारी के संयोजन में शास्त्री वॉर्ड में नवयुवक मॉ शारदा उत्सव मंडल द्वारा आयोजित माँ शारदा उत्सव देवी जागरण- महाप्रसाद में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने संदिच्छा भेट देकर माता रानी का आशिर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थितों को नवरात्री के इस महापर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने, अपने उद्बोधन की शुरुआत माँ शेरावाली के जयकार के साथ सभी श्रध्दालुओं को इस महापर्व की शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने आगे कहा कि, सामाजिक व संस्कृति की धरोहर को संजोए रखने के लिये ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। नवरात्रि के पावन पर्व पर जगत जननी मॉ जगदंबा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। इन शुभकामनाओं के साथ नवरात्रि के पावन पर्व पर माता के भक्तों को बधाई दी। प्रमुख रुप से नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, पार्षद अशोक (गप्पु) गुप्ता, रुपेश नशिने, पुरनलाल पाथोड़े, अनिल सहारे, अजय गौर सर तथा बड़ी संख्या में श्रध्दालुगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here