गोंदिया. राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर बुधवार, 18 नवंबर को गोंदिया जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही मरीजों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री आबिटकर सुबह 9.30 बजे नागपुर स्थित शासकीय विश्रामगृह से शासकीय वाहन द्वारा सड़क अर्जुनी तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोडशिवनी के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे खोडशिवनी पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे तथा वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे खोडशिवनी से देवरी ग्रामीण अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.30 बजे ग्रामीण अस्पताल देवरी पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। दोपहर 1.15 बजे देवरी से आमगांव के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 1.45 से 2.30 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। दोपहर 2.30 बजे मंत्री आमगांव से गोंदिया के लिए रवाना होंगे और 3 बजे शासकीय विश्रामगृह पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3.30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एकात्मिक आरोग्यवर्धिनी समिति तथा जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न स्वास्थ्य समितियों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य संवाद करेंगे। शाम 4.30 बजे वे महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से संबद्ध सहयोग हॉस्पिटल गोंदिया का दौरा कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। शाम 5 बजे सहयोग हॉस्पिटल के सभागृह में गोंदिया शहर के निजी चिकित्सकों के साथ संवाद बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद शाम 6 बजे मंत्री गोंदिया से तिरोड़ा उपजिला अस्पताल के लिए रवाना होंगे। शाम 6.45 बजे अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण करेंगे तथा मरीजों एवं लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में शाम 7.30 बजे वे तिरोड़ा से शासकीय विश्रामगृह नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री के इस दौरे को जिले की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था, सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं तथा स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर 18 नवंबर को गोंदिया जिले के दौरे पर, खोडशिवनी, देवरी और तिरोड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों का करेंगे निरीक्षण