नप की दौड़ती कचरा गाड़ी का टूटा पहिया

0
275

गाेरेगांव-गोंदिया हायवे की घटना, बड़ी दुर्घटना टली
गोंदिया : नगर परिषद की दौड़ती कचरा गाड़ी का पहिया टूट गया और अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। यह घटना शु्क्रवार 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के दौरान गांेदिया-गोरेेगांव राज्य महामार्ग पर स्थित ढिमरटोली के समीप घटित हुई है। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा हाेने से टल गया।
बता दंे कि गांेदिया नगर परिषद द्वारा शहर का कचरा चौपहिया कचरा गाड़ी से संकलन कर शहर से 10 किलो मीटर दूर हिरडामाली एमआयडीसी परिसर में संकलित किया जाता है। कचरा गाड़ी क्रमांक एमएच 35 एजे 1337 जब गांेदिया से कचरा भरकर हिरडामाली एमआयडीसी मंे छोड़कर गांेदिया की ओर वापस आ रही थी कि वाहन का आगे का पहिया टूट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर हायवे से सटे खेत मंे घुस गई। इस दौरान खेत मंे मवेशियांे को चराने वाले चरवाहा बाल-बाल बच गया। वहीं वाहन चालक की सतर्कता से वाहन मंे कचरा संकलन करने वाली महिला कर्मचारी बडे़ हादसे का शिकार होने से बच गई। इस हादसे मंे वाहन को नुकसान पहुंचा लेकिन किसी भी वाहन पर बैठे कर्मचारियांे को चोटे नहीं आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here