महिला सशक्तिकरण पर दिया जा रहा जोर : शिखाताई भारद्वाज

0
216

गोंदिया. महिलाओं को स्व-रोजगार के लिये प्रेरित करना। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। महिला का सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिणिक स्तर बढाना। विपत्तिग्रस्त, पीड़ित, असहाय, निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज की मुख्य धारा में लाना ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का प्रयास है। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर निरंतर जोर दिया जा रहा है। आज महिलाएं भी हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही है।उक्ताशय के विचार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा.सौ. शिखा ताई भारद्वाज ने श्रीनगर स्थित पूर्व नगर सेविका एवं महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष सौ. निर्मला दिलीप मिश्रा के निवास स्थान में भेंट देकर आयोजित समारोह में व्यक्त किए।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष तुमेश्वरी बघेले, शालीनी डोंगरे, रचना गहाने, पूजा तिवारी, प्रमिला सिंदरामे, कुंदा चंद्रिकापुरे, नीलीमा मानिकपुरी, लक्ष्मी चौधरी, रूपाली रोकड़े, अंजू सरजारे, लक्ष्मी कनौजिया, राखी भारद्वाज, विजय ओझा, सिया परधी, रूपाली रोटकर, सीमा सहारे, मनीषा सहारे, रंजीता कनौजिया, पदमा उके, पूजा जैसवार, प्रियंका शेंडे, सोनम मेश्राम, रितू मंडल, सरोज कनौजिया, प्रीति सेलोकर, लिसवंता बिजेवर, सुनीता झाड़े, ज्योति मुरकुटे, भूमेश्वरी दहाके, ज्योति राऊत, पुष्पा सेवइवार, अर्चना फाये, पुष्पा तिडके, सीमा तिडके, सुनीता गुप्ता, सीता गुप्ता, तारा तिडके, कौतिका तिड़के आदि उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here