शेयर मार्केट के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाला शातिर अपराधि गिरफ्तार

0
201

आमगांव पुलिस की कार्रवाई
गोंदिया. शेयर मार्केट के नाम पर अधिक लाभ प्राप्त करने का ऑनलाइन लालच दिखाकर लोगों से पैसे प्राप्त करके धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को आमगांव पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सांताकृझ मुंबई निवासी कल्पेश सतिश मिश्रा (38) बताया गया है.
आमगांव तहसील के शिवनी निवासी फिर्यादी दिलीपकुमार अशोक मटाले ने शेयर मार्केट के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी होने की शिकायत आमगांव थाने में की थी. जिसकी जांच पुलिस निरीक्षक युवराज हांडे कर रहे है. आरोपी व संदिग्ध आरोपी की तलाश के लिए आमगांव थाने की एक टीम को मुंबई भेजा गया. सहायक पुलिस निरीक्षक गणपत धायगुडे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक शेंदरे, सिपाही साबले मुंबई में आरोपी की तलाश कर रहे थे. आरोपी अपना मोबाइल क्र. बार-बार बदल रहा था, जिससे उसकी तलाश करने में मुश्किले आ ही थी. ऐसा होने के बावजूद पुलिस टीम ने वरिष्ठों के निर्देश पर व गुप्त जानकारी के आधार पर शेयर मार्केट के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी कल्पेश सतिश मिश्रा को उसके घर सांताकृझ मुंबई से 18 फरवरी की सुबह गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल, पुलिस निरीक्षक युवराज हांडे, प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक गणपत धायगुडे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक शेंदरे व सिपाही साबले ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here