कुएं में कुदकर आत्महत्या का प्रयास, पंकज यादव की सतर्कता से बची जान

0
201

गोंदिया. शीतला माता मंदिर पान लाइन में आज गुरुवार सुबह 8 बजे नगर परिषद के सार्वजनिक कुए में नानकदास भीमदास मनुजा छलांग लगाकर आत्मत्या करने की कोशिश की, जैसे यह जानकारी शिवसेना जिल्हा प्रमुख पंकज यादव व जय श्री महाकाल समिती के अध्यक्ष लोकोश (कल्लू) यादव को मिली. उन्होंने तुरंत फायरबिर्गेड बुलाकर अग्रिशमक कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला गया. एम्बुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल ले जया गया. बाजार के नागरिकों ने पंकज यादव को बताया कि आगे कोई बड़ी घटना न हो इसलिए इस कुए की सफाई कराकर उपर से जाली लगवा दीजिए. इस कुए का पानी पूरे बाजार परिसर में पीने के उपयोग किया जाता है. पंकज यादव ने कूएं पर जाली व सफाई का कार्य जल्द कर देने का आश्वासन नागरिकों को दिया. मनुजा जी को केटीएस अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और उनके परिवार के लोगो को जानकारी दे दी गई है. नागरिकों ने पंकज यादव व लोकेश (कल्लू) यादव का आभार माना.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here