चेट्रीचंड्र महोत्सव पर 8 अप्रैल को साइकिल रैली

0
237

गोंदिया. सिंधी दिवस चेट्रीचंड महोत्सव के अवसर पर एक दिशा सिंधु सेवा समिति की ओर से 8 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया है. जिसमें ड्रेस कोड फुल व्हाईट रखा गया है. साइकिल रैली शुरुआत संत कंवरराम मैदान से होकर संगम बिल्डींग, शंकर चौक, भवानी चौक, चांदनी चौक, गांधी प्रतिमा, जयस्तंभ चौक, कचहरी रोड, हनुमान मंदिर, नेहरू चौक, गोरेलाल चौक, दुर्गा चौक, ईसरका मार्केट, बापूजी व्यायामशाला हेमू कॉलानी चौक, प्रेम प्रकाश आश्रम, हरिकाशी नगर, आयलानी किराना गली, सिंधी जनरल पंचायत ऑफिस, मढ़ी चौक, हरे माधव दरबार माताटोली स्कूल, संगम बिल्डींग होते हुए संत कंवरराम मैदान में समापन किया जाएगा. साइकिल रैली में सहभागी होने की अपील एक दिशा सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष भरत (टाईगर) बखतानी, उपाध्यक्ष अंकुश डोडानी, धवल चांदवानी, मोहित टहिल्यानी, कोषाध्यक्ष हीराचंद (डायमंड) बखतानी, सलाहकार धर्मेंद्र मेघवानी, मोहित केशवानी, नयन मैनानी, सदस्य विनीत तोलानी, देव तोलानी, अतुल तोलानी ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here