मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

0
226

शहर पुलिस की कार्रवाई
गोंदिया, ब्यूरो. शहर पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से बाइक चुराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली है.
जब शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कि, तो उन्हें बाबाडे चौक, वार्ड क्र. 15, फूलचूर निवासी आरोपी अतुल अजय भावे (22) के बारे में जानकारी मिली. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. पूछताछ करने पर अतुल ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने अपने साथी मंतर चौक, शास्त्री वार्ड निवासी फैज उर्फ​सोनू तौफीक कुरेशी (27) के साथ मोटरसाइकिल चोरी किया था. इसके चलते पुलिस ने फैज को उसके घर से हिरासत में लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35-टी 6493 बरामद कर ली. जांच हवलदार प्रमोद चव्हाण कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ कदम, हवलदार जागेश्वर उइके, सुदेश टेंभरे, कवलपालसिंह भाटिया, निशिकांत लोंदासे, दीपक रहांगडाले, सतीश शेंडे, प्रमोद चव्हाण, महिला हवलदार रिना चव्हाण, सिपाही अशोक रहांगडाले, दिनेश बिसेन, मुकेश रावते, सुभाष सोनवाने, कुणाल बारेवार ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here