महुआ शराब हड्डों छापामार कार्रवाई कर किया सामग्री की नष्ट

0
217

गोंदिया. गोंदिया वन विभाग व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से गश्त के दौरान पांगडी वनक्षेत्र में चालू हाथभट्टी शराब अड्डों पर छापामार कार्रवाई कर शराब भट्टियों को नष्ट कर सामग्री जब्त की.
लोकसभा आम चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, उपवन संरक्षक प्रमोदकुमार पंचभाई ने वनविभाग के अंतर्गत आने वाले वनक्षेत्र में वन विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त गश्त कार्यक्रम के तहत वनक्षेत्र में शराब बनाने वाले अवैध कारोबार जैसे हाथभट्टियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. जिसके अनुसार पांगडी वनक्षेत्र व निकटवर्ती क्षेत्र में वन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी व अंमलदारों ने महुआ फूल से तैयार की जा रही अवैध हाथभट्टी पर छापामार कार्रवाई कर नष्ट की. वहीं पांगडी बीट कक्ष क्र. 2403 के पानघाट नाले से 70 किलो महुआ फूल, चुटिया बीट कक्ष क्र. 387 से 340 किलो महुआ फूल व आजूबाजू के परिसर के 16 खड्ढों में रखा हुआ महुआ फूल ऐसा कुल 640 किलो सड़ा हुआ महुआ फूल जब्त किया गया. वनविभाग व पुलिस विभाग ने मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here