खड़े ट्रेक से भिड़ी मोटरसाइकिल, एक मौत, एक घायल

0
284

गोरेगांव पुलिस थाने के सामने की घटना
गोंदिया. गोंदिया-कोहमारा राष्ट्रीय राज्य महामार्ग पर स्थित गोरेगांव पुलिस थाने के सामने 4 मई को रात करीब 8.30 बजे के आसपास एक खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल जा भिड़ी. इस घटना में एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. मृतक का नाम मुंडीपार निवासी गणेश शामलाल सिंधीमेश्राम (24) बताया गया है. वहीं उज्जवल यशवंत गायधने (21) गंभीर रूप से घायल हो गया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोरेगांव पुलिस थाने के सामने ट्रक क्र. एमएच 35 – एजे 1225 के चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक सार्वजनिक महामार्ग पर खड़ा कर रखा था. इस दौरान रात 8.30 बजे के दौरान मुंडीपार निवासी दोनों युवक गोरेगांव से अपने गांव जाने के लिए दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 35 – एपी 1868 से निकले. इसी बीच मार्ग किनारे खड़े ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल जा भिड़ी. जिसमें मोटरसाइकिल चालक गणेश सिंधीमेश्राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं पीछे बैठा उज्जवल गायधने गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नागपुर रवाना किया. जबकि मृतक का शव गोंदिया जिला अस्पताल में भेजा गया. फिर्यादी रामलाल सिंधीमेश्राम (42) की शिकायत पर पुलिस ने भादंवि की धारा 286, 304 (अ), 337, 338 के तहत मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस निरीक्षक अजय भुसारी के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार यशवंत शहारे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here