रेलवे सुरक्षा बल ने शातीर पाकीटमार को रंगेहाथ पकड़ा

0
211

गोंदिया. मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे यात्री सुरक्षा अभियान के तहत 15 मई को रेलवे स्टेशन गोंदिया में गुप्त निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को सोए हुए यात्रियों के बैग और जेबों को टेटोलते हुए देखा गया तथा उस पर नजर बनाए रखने के दौरान हाथ में रखे ब्राउन रंग के मनी पर्स से रु. निकालकर पर्स को फेक कर भागते हुए मौके पर उपस्थित टीम ने घेरकर पकडा. जिसने अपना नाम राजनांदगांव निवासी मुकेश कोसरे (30) बताया. उसकी गहनता से पुछताछ करने पर रेल स्टेशन गोंदिया फ्लाट क्र. 01 से बेंच पर सो रहे यात्री का सामान चुराना स्वीकार किया. पर्स की जांच व तलाशी में यात्री का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम, वोटर आईडी व नगदी 1190 रु. बरामद हुए. फिर्यादी रवि श्रीकृष्ण विश्वकर्मा के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जब्त सामान के साथ शासकी रेलवे पुलिस गोंदिया को सुपूर्द किया गया. यह कार्रवाई उपनिरीक्षक विनेक मेश्राम, प्रधान आरक्षक एच.आर. लाडे, आरक्षक प्रीतम ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here