Saturday, May 2, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबूचड़खाने ले जा रहे 22 मवेशियों की बचाई जान, 6 लाख रु....

बूचड़खाने ले जा रहे 22 मवेशियों की बचाई जान, 6 लाख रु. का माल जब्त

गोंदिया. पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने जिले के सभी थानेदारों को आगामी बकरी बई त्योहार के मद्देनजर जिले में अवैध पशु तस्करी को रोकने और प्रभावी छापेमारी करने के निर्देश दिए है. जिसके अनुसार उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में सालेकसा के पुलिस निरीक्षक भूषण बुराडे के नेतृत्व में पुलिस टीम विशेष छापेमारी अभियान चला रही हैं. इसी बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर पानगांव (साखरीटोला) जंगल परिसर में 11 जून की रात 3 बजे के दौरान एक वाहन में 8 मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते हुए पकड़ा गया. इसी तरह गल्लाटोला खेत परिसर में बांध के रखे गए 14 मवेशियों को मुक्त किया गया. इस कार्रवाई में कुल 6 लाख 3 हजार रु. का माल जब्त किया गया. आरोपी टिमकीटोला लांजी निवासी शाहबाज नुर हुसेन खान (52) व चिचटोला, सालेकसा निवासी अंगरथ राजेंद्र मोहबे (29) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक भुषण बुराडे, सहायक पुलिस निरीक्षक अरविंद राऊत, पुलिस उपनिरीक्षक अजय पाटिल, सिपाही राहुल रोकडे, जितेंद्र पगरवार, विजेंद्र चुलपार, राधेश्याम रहांगडाले ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments