Saturday, May 2, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअवैध धंदे करने वाले को एक माह के लिए किया तड़ीपार

अवैध धंदे करने वाले को एक माह के लिए किया तड़ीपार

गोंदिया. उपविभागीय अधिकारी व उपविभागीय दंडाधिकारी पुजा गायकवाड ने तिरोड़ा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले को एक माह के लिए गोंदिया जिले से तड़ीपार किया है.
पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने आगामी त्योहार ईद के मद्देनजर जिले के सभी थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. जिसके अनुसार तिरोड़ा सीमा में बार-बार शराब बेचने वाला नीमगांव इंदौरा निवासी जितेंद्र श्यामराव फरकुंडे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद भी उसके आचरण व आदतों में कोई प्रभाव नहीं पड़ा. असकी अवैध गतिविधियों के कारण जिले में कानून व व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस निरीक्षक देवीदास कठाले ने उसे गोंदिया जिले से तड़ीपार करने का प्रस्ताव उपविभागीय अधिकारी तथा उपविभागीय दंडाधिकारी पुजा गायकवाड़ को प्रस्तुत किया था. उपविभागीय अधिकारी तथा उपविभागीय दंडाधिकारी ने अपीलकर्ता को उक्त अवैध धंधा करने वाले को एक माह के लिए गोंदिया जिले से तड़ीपार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. गोंदिया जिला पुलिस व उपविभागीय अधिकारी तथा उपविभागीय दंडाधिकारी पुजा गायकवाड़ द्वारा की गई कार्रवाई के कारण अवैध धंदे करने वालों के मन में दहशत निर्माण हो गई है. तिरोड़ा थाना क्षेत्र के नागरिकों ने की गई कार्रवाई से संतुष्टि व्यक्त की है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments