रेलवे लेवल क्रासिंग पर संरक्षा के मद्देनजर व अनचाही हादसे रोकने के लिए कदम
गोंदिया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा संरक्षा के मद्देनजर व लेवल क्रॉसिंग पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. मंडल के अंतर्गत इस वर्ष कुल 32 मानव सहित रेलवे लेवल क्रॉसिंग को बंद कर इन के स्थान रोड अंडर ब्रिज / रोड ओवर ब्रिज / लिमिटेड हाइट सबवे आदि के निर्माण का लक्ष्य है ताकि रेल फाटकों पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा सहित संरक्षा सुनिश्चित किया जा सकें. सभी मानव सहित रेलवे क्रॉसिंग पर हादसों को रोकने के लिए खासकर उन सभी मानवरहित लेवल क्रासिंग जिन पर हादसों की संभावना ज्यासदा बनी होती है उसे दूर करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में मंडल के अंतर्गत आमगांव-गुदमा रेल खंड के किमी 1982/19-21 पर स्थित मानव सहित समपार क्र. 499 को 21 जून से स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है और इस के स्थान पर समपार के निकट सड़क उपभोगकर्ताओं के लिए नव निर्मित लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) की सुविधा प्रदान की जा रही है ताकि सड़क यातायात सुरक्षित, सुगम व सुचारू हो सकें.
संरक्षा के मद्देनजर वर्तमान में उपलब्ध कुल 204 सभी मानव सहित रेल समपारों को चरण बद्द तरीके से बंद कर दिया जाएगा तथा सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराई जाएगी ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाएं पूरी तरह समाप्त हो सके. रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाएं आमतौर पर सड़क उपयोगकर्ताओं की लापरवाही के कारण होती है और कई बार समपार उपयोगकर्ताओं द्वारा समपारों को पार करने संबंधी नियमों का पालन न करने के कारण अनचाही दुर्घटनाए घटती है. रेल प्रशासन द्वारा इन प्रयासों के फलस्वरूप निर्बाध गति से न केवल ट्रेन परिचालन को सुनिश्चित कर रही है बल्कि लेवल क्रॉस करने वाले व्यक्तियों, वाहनों आदि को भी निर्बाध गति व सुरक्षा के साथ ट्रेक क्रॉस करने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. सुरक्षित व आरामदायक यात्रा अनुभव के साथ के तीव्र गति से बाधारहित ट्रेन परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का लक्ष्य है.






