पुरानी रंजिस के चलते कुंभारेनगर में युवक की हत्या, एक गिरफ्तार, एक फरार

0
1499

गोंदिया. आपसी पुरानी रंजिश के चलते गोंदिया शहर के कुंभारेनगर के आंबेडकर भवन के पास दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला करते हुए दद्दू उर्फ उज्ज्वल निशांत मेश्राम की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना 18 जून की रात करीब 10 बजे के दौरान घटित हुई. इस मामले आरोपी सिंगलटोली, आंबेडकर वार्ड निवासी अंकित घनशाम गुर्वे (22) को गिरफ्तार किया गया. वहीं आरोपी राहुल प्रशांत शेंडे (21) फरार है. जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी हैं.
भीमनगर निवासी फिर्यादी मंजू निशांत मेश्राम का बेटा दद्दू उर्फ उज्ज्वल मेश्राम (17) यह घर पर था. इसी दौरान 20 से 22 वर्ष के दो अज्ञात युवक घर के सामने आए और आवाज लगाया. उज्ज्वल को बुलाकर कुंभारेनगर इलाके के आंबेडकर भवन के पास ले गए और उपसर धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवक को केटीएस अस्पताल में लाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. फिर्यादी की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया. वरिष्ठों के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन व स्थानिय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े, शहर थाने के पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सूर्यवंशी के नेतृत्व में विभिन्न टिमों को नियुक्त किया गया. इसी बीच आरोपी सिंगलटोली, आंबेडकर वार्ड निवासी अंकित घनश्याम गुर्वे को गिरफ्तार किया गया. जब उससे पूछताछ की तो उसने फरार साथी सिंगलटोली, आंबेडकर वार्ड निवासी राहुल प्रशांत शेंडे के साथ मिलकर हत्या करने का मामला कबुल किया. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक कदम कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here