KTS व बाई गंगाबाई अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग, शिवसेना ने अधिष्ठाता को सौंपा ज्ञापन

0
152

गोंदिया. शासकीय KTS अस्पताल एवं बाई गंगाबाई महिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से अस्पताल के अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की मांग की. ज्ञापन में प्रसूति व्यवस्था की तत्काल जांच कराने के साथ ही प्रसूति विभाग में पर्याप्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, बेड, दवाइयां, स्वच्छता और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई. इसके अलावा अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के सामान की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी रखी गई.
शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधा मिलना आवश्यक है. किसी भी प्रकार की लापरवाही के कारण मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए. प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनने के बाद अधिष्ठाता ने आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा संबंधित समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर पंकज यादव, संदीप (दस्सू) यादव, मयूर वाधवानी, गंगाधर सुलाखे, जुबेर शेख, विजय राहंगडाले, मोटी शेख, राकेश तिडके, मोहित मेश्राम, श्रेयस बावनकर, हिमांशु लिमजे, रूपाली रोटकर, रानी यादव, ललिता पंकज यादव, सोनू पारधी, शाहिह्त शेख सहित शिवसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here