पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के निर्देश पर कर्कश हॉर्न, फैंसी नम्बर प्लेट, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, अत्यधिक सवारी व गलत पार्किंग करने वालों पर हों रही कार्रवाई..
गोंदिया। शहर के बिगड़ैल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने अब ट्रॉफिक पुलिस एक्शन मोड पर है। नए पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के कड़े निर्देश के बाद ट्रॉफिक पुलिस का रवैया सख्त हो गया है। पिछले तीन सप्ताह से यातायात पुलिस निरन्तर अभियान चला रही हैं।
नए साल में 1 जनवरी से 07 जनवरी के दौरान चलाये अभियान में कुल 818 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिसमें उनसे 3 लाख 46 हजार 200 रु. शुल्क वसूला गया।
![](http://panchyatkhabar.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20221230-WA0041-300x168.jpg)
पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के निर्देश पर पुलिस निरिक्षक महेश बंसोडे के मार्गदर्शन में यातायात नियमों को सुधारने वाहन धारकों पर कारवाई कर शुल्क वसूला जा रहा है। ट्रॉफिक पुलिस शहर के बिगड़ते यातायात को पटरी पर लाना चाहती है एवं इसके लिए ट्रॉफिक पुलिस कर्कश हॉर्न बजाने, फैंसी नम्बर प्लेट लगाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, सीट बेल्ट ना बांधने, क्षमता से अधिक सवारी भरने, ट्रॉफिक सिग्नल के नियम तोड़ने व गलत पार्किंग करने पर कार्रवाई कर रही है।
यातायात पुलिस ने इस तीसरे सप्ताह में 417 पेड, 401 अनपेड ऐसे कुल 818 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 3 लाख 46 हजार 200 रुपये का शुल्क वसूला।