Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedगोंदिया: महालगाव नदी घाट पर रेती का अवैध उत्खनन,  21 ट्रैक्टर सहित...

गोंदिया: महालगाव नदी घाट पर रेती का अवैध उत्खनन,  21 ट्रैक्टर सहित 21 आरोपी गिरफ्तार..

1 करोड़ 27 लाख 20 हज़ार रुपयों का माल जब्त, एसपी के विशेष पथक की कार्रवाई…

गोंदिया: दवनिवाड़ा थाना क्षेत्र के वैनगंगा नदी के महालगाव घाट पर रेती का अवैध खनन कर रहे रेत माफियाओं पर पुलिस अधीक्षक के विशेष टीम ने  बड़ी कार्रवाई कर एकसाथ 21 ट्रेक्टर को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
ये कार्रवाई 12 जनवरी को दोपहर 3 बजे की गई। पुलिस टीम ने 21 ट्रेक्टर सहित 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार रुपयों का मुद्देमाल जब्त किया गया।
पुलिस को सूत्रों से खबर मिली थी कि दवनिवाड़ा थाना क्षेत्र के महालगाव वैनगंगा नदी घाट पर रेती का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। इस खबर के प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले से मिले सख्त कार्रवाई के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के निर्देश पर एसडीपीओ देवरी श्री देवलेकर ने पुलिस पथक टीम को सक्रिय किया। टीम ने दोपहर को कार्रवाई करते हुए महालगाव नदी घाट से रेत का अवैध खनन कर रहे 21 ट्रैक्टर (ट्राली सहित), 5 ब्रास रेती, किंमत 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार का माल जब्त कर मौके से 21 आरोपियों की गिरफ्तारी की। ये जिले में अबतक की बड़ी कार्रवाई है।
पकड़े गए आरोपियोंयों में 1) प्रमोद कबीरलाल येरणे, वय 25 वर्ष रा. धापेवाडा, 2) मुकेश सुरेश येरणे, वय 24 वर्ष रा. धापेवाडा, 3) धर्मेंद्र सुरेश नैखाणे, वय 28 वर्ष रा. महालगाव,  4) देवानंद अर्जुन आगाशे, वय 22 वर्ष रा. महालगाव 5) फिरोज अनंतराम मानकर, वय 40 वर्ष रा. शिवनी (दासगांव), 6) तिलक इंद्रपाल पालेवार, वय 27 वर्ष रा. निलज (दासगाव), 7) लक्ष्मीनारायण मुलचंद भोयर, वय 25 वर्ष रा. महालगाव, 8) किशोर तेजराम आगाशे, वय 25 वर्ष रा. महालगाव 9) विशाल देवलाल भुरे, वय 21 वर्ष रा. पांढराबोडी 10) राहूल मानिकचंद ठकरेले, वय 23 वर्ष रा. धापेवाडा, 11) आशिष भाऊलाल गायकवाड, वय 31 वर्ष रा. रतनारा, 12) बलदेव अनंतराम मस्करे, वय 39 वर्ष रा. धापेवाडा, 13) क्रिष्णा कुवरलाल मेश्राम, वय 27 वर्ष रा. लोधीटोला (धापेवाडा), 14) शुभंम लक्ष्मीप्रसाद लिल्हारे, वय 29 वर्ष रा. महालगाव, 15) भुषण कपुरचंद नागपुरे, वय 51 वर्ष रा. महालगाव,16) सुरेंद्र पुरणलाल आगाशे, वय 21 वर्ष रा. महालगाव, 17) नितेश नंदलाल भुरे, वय 24 वर्ष रा. महालगाव 18) अनिल बळीराम कवरे, वय 37 वर्ष रा. धापेवाडा 19) प्रविण चेतनदास नागपुरे, वय 22 वर्ष रा. महालगाव, 20) रिंकू हरिशंकर गुडय्या, वय 25 वर्ष रा. मुरदाडा, 21) गुलाब ग्यानीराम नागपुरे, 28 वर्ष रा. सावरी ता.जि. बालाघाट (म.प्र.) के विरुद्ध दवनिवाड़ा पुलिस थाने में धारा 379, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।
रवि ठकरानी (प्रधान संपादक)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments