ट्रैक्टर घुसा घर में, महिला की मौत, दो लड़कियां बाल-बाल बची

0
582

किडंगीपार की घटना
गोंदिया. अगर आपका घर सड़क के किनारे है तो सावधान हो जाइए, सड़क पर आते-जाते वक्त कोई ट्रैक्टर या चौपहिया वाहन अनियंत्रित होकर आपके घर में आ सकता है और आपके परिवार में किसी की जान ले सकता है. ऐसी ही एक घटना आमगांव नगर परिषद क्षेत्र के किडंगीपार इलाके में घटित हुई. किसना बुधराम चोरवाडे (58) अपने घर के आगे कपड़े धो रही थी. संदीप कोरे अपना ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – जी 1637 शराब के नशे खेत की ओर से ला रहा था. तभी उसने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर किसनाबाई के घर में चला गया. जिसमें किसनाबाई की मौत हो गई तो वहीं उनकी दो पोतियां बाल-बाल बच गई. उल्लेखनीय है कि ट्रैक्टर क्र. आरटीओ से पासिंग नहीं हुआ है और ट्रॉली भी बिना नंबर की है. आमगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here