Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedतीन माह में गोंदिया में नया भूमि अभिलेख कार्यालय शुरू होगा :...

तीन माह में गोंदिया में नया भूमि अभिलेख कार्यालय शुरू होगा : राजस्व मंत्री बावनकुले

कुडवा में समाधान शिविर का उद्घाटन
गोंदिया. समाज के हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का लाभ अविलंब एवं पारदर्शी पद्धति से मिल सके, इसके लिए राजस्व विभाग कटिबद्ध है. छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान केवल एक सरकारी काम नहीं, बल्कि सामान्य नागरिकों के जीवन में परिवर्तन लाने वाला सुशासन का नया पर्व है. यह उद्गार राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार, 20 मार्च को स्थानीय टीबी टोली ग्राउंड कुडवा में आयोजित तहसील स्तरीय समाधान शिविर के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए. इस कार्यक्रम में सांसद प्रफुल पटेल, विधायक विनोद अग्रवाल, विजय रहांगडाले, संजय पुराम, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, हेमंत पटले, भैरसिंह नागपुरे, नाना पंचबुद्धे, जिलाधिकारी प्रजीत नायर, जिप के सीईओ एम. मुरूगानंथम, उपवन संरक्षक पवनकुमार जोंग आदि उपस्थित थे.
बावनकुले ने आगे कहा कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा करना राजस्व विभाग का काम है. जमीन के गणना के काम की व्यापकता को ध्यान में रखकर अगले तीन माह में गोंदिया में नया भूमि अभिलेख कार्यालय शुरू किया जाएगा. भविष्य में गोंदिया में शहर के नागरिकों के प्रापर्टी कार्ड बनाए जाएंगे। आप अपनी संपत्ति मोबाइल पर देख सकेंगे. ऐसी योजना शासन द्वारा तैयार की जा रही है. सांसद प्रफुल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान के माध्यम से सामान्य नागरिकों के कार्यों का तेजी से निपटारा हो रहा है. विधायक विनोद अग्रवाल, संजय पुराम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री के हाथों 20 लाभार्थियों को जमीन के पट्टे वितरित किए गए. शिविर में कुल मिलाकर 4 हजार 190 पट्टे बांटे गए. कार्यक्रम में राजस्व मंत्री के हाथों 20 लाभार्थियों को जमीन के पट्टे वितरित किए गए. शिविर में कुल मिलाकर 4 हजार 190 पट्टे बांटे गए. समाधान शिविर के माध्यम से अब तक जिले में 13 हजार 912 लाभार्थियों को विविध योजनाओं का लाभ दिया गया है. प्रस्तावना जिलाधिकारी प्रजित नायर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments