धान में हेराफेरी कर लगाया 3 करोड का चूना

0
289

खरीदी केंद्र संस्था के अध्यक्ष और संचालक मंडल पर अपराध दर्ज
गोंदिया : शासकीय धान खरीदी योजना अंतर्गत धान खरीदी में सहकारी संस्था संचालक एवं पदाधिकारियों द्वारा खरीदे गए धान की हेराफेरी कर शासन को लगभग 3 करोड रुपए की चपत लगाए जाने का एक और मामला प्रकाश में आया है। वर्ष 2021-2022 के दौरान कृषि विकास शेती साधन सामग्री पुरवठा बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्यादित चिचगांव रजिस्ट्रेशन नंबर 665 तहसील गोरेगांव जिला गोंदिया के आरोपी अध्यक्ष, अन्य संचालक एवं ग्रेडर ने आपसी सांठगांठ कर वर्ष 2021-22 में शासकीय धान की हेराफेरी कर खरीदे गए कुल 65742.80 क्विंटल धान के भंडारण में से कुल 14548.11 क्विंटल धान डीओ पर नहीं दिया एवं 3 करोड 21 लाख 3 हजार 333 रुपए की हेराफेरी कर शासन के साथ धोखाधडी की। प्रधान कार्यालय के आदेश के अनुसार डेढ गुना वसूल करने के आदेश के अनुसार वसूल की जाने वाली राशि 4 करोड 81 लाख 55 हजार हो गई जो नहीं भरे जाने पर आरोपी अध्यक्ष संचालक मंडळ एवं ग्रेडर के खिलाफ कार्रवाई के लिए फरियादी डीएमओ शास्त्री वार्ड गोंदिया निवासी मनोज विजयकुमार वाजपेई (49) की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गोरेगांव पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here