गोंदिया : राष्ट्रवादी कांग्रेस की अर्जुनी मोरगांव तहसील की एक महत्वपूर्ण सभा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन की प्रमुख उपस्थिति में कृषि उपज उत्पन्न बाजार समिति के सभागृह में संपन्न हुई। जिसमे सर्वप्रथम सांसद प्रफुल पटेल के राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर तहसील कार्यकारिणी की ओर से बधाइयां दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने कहा कि कार्यकर्ता जनता से पारिवारिक पारिवारिक संबंध बनाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।
आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में सांसद प्रफुल पटेल का चयन होने पर आगामी समय में सांसद पटेल के गोंदिया जिले में आगमन होने पर सत्कार का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी आप सभी की है साथ ही संगठन में नियोजित तरीके से कार्य किए जाने पर सफलता निश्चित प्राप्त होती है।
तथा चुनाव कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीता जाता है संगठन की मजबूती बूथ समिति के मजबूतीकरण से ही प्राप्त होती है तथा आपसी मतभेद को भूलकर बूथ समिति के सभी प्रमुख द्वारा का नई कार्यकारिणी का निर्माण करने की जवाबदारी प्रत्येक गांव के कार्यकर्ताओं की है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेंद्र जैन, परशुरामकर,नरेश माहेश्वरी, यशवंत गणवीर, लोकपाल गहाणे, यशवंत परशुरामकर, भोजराम रहेले, राकेश जायस्वाल, दाणेश साखरे, किशोर ब्राह्मणकर, नारायण भेंडारकर, नामदेव डोंगरवार, हिरालाल शेंडे, सुशीला हलमारे, किरणताई कांबळे, आम्रपाली डोंगरवार, योगेशभाऊ नाकाडे, उद्धव मेहंदळे, मोरेश्वर रहेले, हेमकृष्ण संग्रामे, रतिराम राणे, डॉ दीपक रहेले, शालिकराम हातझाडे, नरेंद्र बनपुरकर, दिलीप लाडेकर, नीलकंठ हुमणे, आर के जांभुळकर, संजय ईश्वर, आकाश ठवरे, मोहन साखरे, शिवलाल वाघमारे, यशवंत शहारे, योगराज हलमारे, विनायक मस्के, प्रशांत नाकाडे, सोमदास गणवीर, बाबुलाल नेवारे, सुरेश खोब्रागडे, विनोद सहारे, अजय सहारे, प्रेमलाल नागपुरे, सर्वेश धांडे, लेकराम कापगते, भगवान मस्के, नानाजी पिंपळकर, प्रमोद डोंगरे, देवानंद नंदेश्वर, श्रावण मेंढे, किशोर आसाराम ब्राह्मणकर, कांतीलाल डोंगरवार, स्नेहा टेम्भूर्णे, विलास टेम्भूर्णे, उषा वाढई, वनिता मेश्राम, कुंदा भोयर, निषाताई मस्के, शालू बनपुरकर, संगीता कापगते, हर्ष राऊत, अनिशा पठाण, सुनीता जायस्वाल, माधुरी बनपूरकर, माधुरी पिंपळकर, विलास रामटेके, रौनक ठाकूर सहित बड़ी संख्या में पक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जनता से पारिवारिक संबंध बनाकर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता : पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन
RELATED ARTICLES