Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedनप 24 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ वसूलेगी टैक्स

नप 24 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ वसूलेगी टैक्स

गोंदिया : गोंदिया नगर परिषद इस वर्ष टैक्स वसूली के प्रति सख्त नजर आ रही है। नगर परिषद को संपत्ति कर एवं अन्य करों के माध्यम से जो राजस्व प्राप्त होता है उसी से नगर परिषद का कामकाज चलाया जाता है। अब तक प्रति वर्ष नगर परिषद मार्च माह में कर वसूली के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाई है। जिसे देखते हुए इस वर्ष अनेक नए कदम उठाए जा रहे हैं। नगर परिषद द्वारा इस वर्ष मार्च के अंत तक कुल 9.19 करोड़ रुपए का टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए अभियान भी शुरू किया गया और कर अधिकारी की बात माने तो 44 प्रतिशत टैक्स की राशि वसूल भी हो चुकी है। लेकिन इसी बीच पुरानी पेंशन को लेकर राज्य कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए। जिसके कारण टैक्स वसूली की प्रक्रिया को ब्रेक लग गया।
अब मंगलवार से फिर से हड़ताल समाप्त होने के बाद टैक्स वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है। नगर परिषद के उपमुख्याधिकारी तथा कर अधिकारी विशाल बनकर ने दैनिक भास्कर को जानकारी दी कि टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए इस बार कुछ विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। वसूली के लिए अभियान तो लगातार चल ही रहा है और 31 मार्च तक अधिक से अधिक कर वसूली करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी जिन संपत्तिधारकों से टैक्स वसूली नहीं हो पाई तो 1 अप्रैल 2023 से संबंधित बकायादार पर जो टैक्स बकाया रहेगा वह टैक्स 24 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ वसूला जाएगा एवं इस मामले में कोई रियायत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि टैक्स अदा करने में नागरिकों को परेशानी न हो इसलिए 31 मार्च तक शनिवार-रविवार सहित सभी अवकाश के दिनों में भी कार्यालय शुरू रहेंगे ताकि नागरिक अपना टैक्स समय पर भर सके। उन्होने उम्मीद जताई की नागरिकों के सहयोग से अधिकतम टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments