Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedनशे के सौदागरो को रेल पुलिस ने धर दबोचा

नशे के सौदागरो को रेल पुलिस ने धर दबोचा

पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कार्रवाई, 5 लाख का गांजा जब्त
गोंदिया. पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस मंे जांच के दौरान दो नशे के सौदागरो को रेलवे पुलिस ने मादक पदार्थ सहित धर दबोच लिया गया। उपरोक्त कार्रवाई 21 अक्टूबर को भंडारा रेलवे मार्ग के बीच मंे की गई है। आरोिपयो ने अपने नाम अहमदाबाद गुजरात निवासी शाबिर हुसैन मोहम्मद अतिक (25) व मनिष बहादुर नेपाली (22) बताया है। दोनो आरोपियो के पास से 25 किलो से अधिक का गांजा जब्त किया गया है। जिसकी अंदाजन कींमत 5 लाख 3 हजार रूपए आकी गई है। गांेदिया रेलवे पुलिस थाने मंे 22 अक्टूबर को दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 8 सी, 20 (बी)(II) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस संदर्भ में रेलवे सुरक्षा बल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश राज्य मंे आगामी विधान सभा चुनाव होने जा रहे है। जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल दपूम रेलवे नागपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के मार्गदर्शन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 21 अक्टूबर को पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12843 की गांेदिया-तुमसर के मध्य चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बोगी क्रमांक बी 3 में दो यात्री संदेहास्पद अवस्था मंे पाए गए जिसके आधार पर उनसे पुछताछ की गई। पुछताछ के दौरान उन्हांेने टिटलागढ से अहमदाबाद व्हाया छत्तीसगढ जाने का बताया। उन्हांेने अपना नाम शाबिर हुसैन मो.अतिक व मनिष बहादुर नेपाली बताया। जब उनके सामानो की जांच की गई तो दोनों के बैग में टेपिंग किया हुआ गांजे जैसा मादक पदार्थ पाया गया। दोनोे आरोपियांे को भंडारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर अग्रीम कार्रवाई के लिए उतारा गया। उनके कब्जे मंे रखे बैग से 4 पैकेट गांजा जिसका कुल वजन 25.15 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसकी कींमत लगभग 5 लाख 3 हजार रूपए आकी गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उपरोक्त धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्रवाई रेसुब के निरीक्षक नंदबहादुर, उपनिरीक्षक विवेक मेश्राम, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, प्रधान आरक्षक अरविंद टंेभुर्णीकर, एस.बी.मेश्राम, नागपुर के निरीक्षक विरंेद्र सिंह, प्रधान आरक्षक यू.काथोडे, आर.सी.धुर्वे, रेसुब मंडल टॉस्क टीम नागपुर के प्रधान आरक्षक एस.के.सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक कनोजिया, पवन मिसार तथा उनकी टीम ने की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments