Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedपुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालू विशेष ट्रेन अयोध्या...

पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालू विशेष ट्रेन अयोध्या रवाना

ट्रेन में सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्वंय गोपालदास अग्रवाल को 8 मार्च होंगे श्रीराम लला के दर्शन

गोंदिया. पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के सौजन्य से गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के 2000 बुथ स्तरीय कार्यकर्ता विशेष ट्रेन से आज (7 मार्च) को दोपहर 2.00 बजे अयोध्या रवाना हो गये है।
इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के सौजन्य से विशेष ट्रेन श्रध्दालुओं को लेकर अयोध्या के लिये रवाना हुई है। इस अवसर पर रेल्चे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने श्रीराम लला के जयघोष नारे लगाकर संपुर्ण परिसर का वातावरण राममय कर दिया।
श्रध्दालुओं की सभा को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदसस अग्रवाल ने कहा कि, देश में जब अयोध्या में श्रीराम लला की प्राणप्रतिष्ठा हुई तब देश में एक ऊर्जा का वातावरण निर्मित हुआ है और इस दिव्य ऊर्जा और प्रभु के आशिर्वाद का लाभ हमारे गोंदिया विधानसभा क्षेत्र को मिले इस हेतु इस धार्मिक यात्रा की संकल्पना की और आज हर्ष की बात है कि, हम सब प्रभु के आशिर्वाद को प्राप्त करने इतनी बडी संख्या में एक साथ जा रहे है। इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने श्रीराम के जयघोष के नारे लगाये और कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार किया।
उल्लेखनीय है कि, 7 मार्च को गोंदिया से शुरू हुई प्रभु श्रीराम लला दिव्य दर्शन यात्रा प्रभु श्रीराम लला के दर्शन उपरांत अयोध्या के सभी धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर आशिर्वाद प्राप्त करेंगी और 10 मार्च को शाम 5.30 बजे गोंदिया वापस पहुँचेगी। रेलवे स्टेशन पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को यात्रा हेतु विशेष पास के वितरण की व्यवस्था की गई थी। यात्रा में सभी कार्यकर्ताओं के साथ पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल सहपरिवार सम्मिलित है और ट्रेन में ही यात्रा कर रहे है, यह विशेष उल्लेखनीय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments