Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedप्लास्टिक बोरे में भरा मिला महिला का सड़ा-गला शव

प्लास्टिक बोरे में भरा मिला महिला का सड़ा-गला शव

भंडारा : जवाहरनगर पुलिस थाने के तहत भंडारा जिले के अंतिम छोर पर बसे खरबी नाका ग्राम की श्मशान भूमि में शुक्रवार,31 मार्च की सुबह दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी। श्मशान भूमि में प्लास्टिक के बोरे में भरा लगभग 32 से 35 वर्ष आयु की महिला का शव मिला। इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया। अपर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकाड़े ने मौके पर भेंट दी। डॉग स्काड बुलाया गया। घटनास्थल से लगभग तीस फीट की दूरी पर महिला की चप्पल, नायलॉन की रस्सी, लोहे की सामग्री मिली है। इस प्रकरण में जवाहरनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
गुरुवार, 30 मार्च को जिले में रामजन्मोत्सव की धूम थी। नागरिक इस आयोजन में व्यस्त थे। इस बीच ग्राम से लगभग आधा किमी दूर खरबी नाका के श्मशान भूमि परिसर में बदबू फैल गई थी। नागरिकों को इससे परेशानी हो रही थी। शुरुआत में आसपास किसी पशु की मृत्यु होने का अनुमान लगाया गया। लेकिन शुक्रवार को जब अधिक बदबू आने लगी तो नागरिकों ने ग्राम के सरपंच गणेश मोथरकर को सूचना दी। जब सरपंच मोथरकर व ग्रामपंचायत की पूरी टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर सब बोरे में भरा शव देखकर सदमे में आ गए। वहां मौजूद पुलिस पाटील मंजुषा जीवनदास मोथरकर ने घटना की सूचना जवाहरनगर पुलिस को दी। थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक सुधीर बोरकुटे अपने दल के साथ पहुंचे। कुछ समय बाद अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकाडे मौके पर पहुंचे। डाग स्काट बुलाया गया। लगभग तीस फीट की दूरी से पुलिस ने नायलॉन की रस्सी, लोहे की सामग्री व चप्पल बरामद की। जवाहरनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला कौन और किस जिले की होगी? उसकी हत्या किसने व क्यों की इस घटना के जबाव पुलिस तलाश रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments