Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedमधुमक्खियों का किसानो पर हमला, एक की मौत, एक की हालत चिंताजनक,...

मधुमक्खियों का किसानो पर हमला, एक की मौत, एक की हालत चिंताजनक, 5 घायल

गोंदिया. खेत में काम कर रहे किसान व खेत मजदूरो पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस घटना मंे एक खेत मजदूर महिला की माैत हाे गई वहंी िकसान मालिक की हालत चिंताजनक बनी हुई है तो 5 खेत मजदूर घायल हो गए है। घटना गोरेगांव तहसील के कुरहाड़ी ग्राम में बुधवार 2 अगस्त को सामने आई है। मृतक का नाम सुमन आनंदराव आमदे बताया गया वहीं जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है उसका नाम लक्ष्मीचंद पुरनलाल पटले (65) होकर घायलांे मे अंकित लक्ष्मीचंद पटले (27), ज्ञानीराम उइके (57), माया आमदे (42), मंदा आमदे (42), प्रमिला चौधरी (30) का समावेश है। सभी कुरहाड़ी ग्राम निवासी है। इस घटना से क्षेत्र मंे मधुमक्खियों की दहशत से लोग डरे हुए है। विशेष उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी कुरहाडी निवासी शिक्षक श्रावण कुंभरे की भी मृत्यु मधुमक्खियों के हमले से हुई थी।
बता दंे कि जिले में धान रोपाई के काम युद्ध स्तर पर शुरू है। किसान व खेत मजदूर सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक खेतो में काम कर रहे है। कुरहाडी निवासी किसान लक्ष्मीचंद पटले के खेत मंे धान रोपाई का काम शुरू था जहां पर उपरोक्त खेत मजदुर धान रोपाई का काम कर रहे थे की अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस घटना मंे लक्ष्मीचंद पटले उनका बेटा अंकित पटले व माया आमदे, मंदा आमदे, प्रमिला चौधरी व ज्ञानीराम उइके गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को गांेदिया के एक निजी अस्पताल मंे भर्ती किया गया है लेकिन उपचार के दौरान सुमन आमदे की मृत्यु हो गई वहंी लक्ष्मीचंद पटले व उनके बेटे अंकित पटले गंभीर रूप से घायल हाेने से उन्हंे नागपुर के एक निजी अस्पताल मंे उपचार के लिए भर्ती किया गया है जहां पर बताया गया है कि लक्ष्मीचंद पटले की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शेष घायलो पर गांेदिया मंे ही उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिप सदस्य शैलेष नंदेश्वर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीडित परिवारो से भंेट कर जिला प्रशासन को घटना के संदर्भ मंे अवगत कराकर शासकीय योजना के तहत मुआवजा देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments