Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedमधुमक्खियों के हमले में महिला गंभीर

मधुमक्खियों के हमले में महिला गंभीर

मवेशी चराने गई थी खेत में
भंडारा : मवेशियों को चरराने के लिए खेत गई महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में लगभग दो घंटे तक मधुमक्खियों के डंका का शिकार होती रही महिला की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। यह घटना लाखनी शहर में कृषि उपज परिसर में शनिवार की शाम को हुई। महिला पर शुरूआत में निजी अस्पताल में इलाज किया। जिसके बाद उसे शासकीय अस्पताल में दाखिल किया गया। गंभीर घायल महिला का नाम लाखनी के तालाब वार्ड निवासी वंदना निर्वाण (48) बताया जा रहा है।
वंदना शनिवार को मवेशी चराने कृषि उपज मंडी के पास खेत परिसर में गई थी। इस दौरान परिसर में कृषि मजदूर ग्रीष्मकालीन धान की बुआई कर रहे थे। इस दौरान वंदना पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। सैकडों मधुमक्खियों के डंक से वंदना बुरी तरह से घायल हो गयी। इस घटना के दौरान काफी देर तक उसे मदद नहीं मिली। परिणामवश उसकी हालत बिगडने लगी। कुछ समय बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। लेकिन स्थिति चिंताजनक होने से उसे शासकीय अस्पताल में रेफर किया गया। आनेवाले कुछ समय तक उसकी हालत गंभीर रहने की बात कही जा रही है।

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments