विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयासों से नैसर्गिक आपदा से प्रभावित घरों के नुकसान के लिए ₹3.43 करोड़ की निधि मंजूर

0
182

गोंदिया. वर्ष 2023 व 24 में नैसर्गिक आपदा से प्रभावित हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घरों की नुकसान भरपाई के लिए सतत शासन स्तर पर आवाज उठा रहे विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने अगस्त-सितंबर 2023 तथा अगस्त-सितंबर 2024 के दौरान नैसर्गिक आपदा से हुए घरों की पडझड़ और गोठों के नुकसान के लिए गोंदिया जिले को ₹3 करोड़ 43 लाख 35 हजार की निधि मंजूर की है। गौरतलब है कि गत वर्षों में विधायक विनोद अग्रवाल ने प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर नागरिकों को हुई आर्थिक क्षति का लाभ दिलाने का मुद्दा शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने सरकार से मांग की थी कि प्राकृतिक आपदा के कारण जिन शहरी व ग्रामीण परिवारों का आर्थिक नुकसान हुआ है, उन्हें शासन के नियमानुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। अब शासन स्तर पर गोंदिया जिले के लिए करोड़ों रुपये की निधि मंजूर होने से उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
शासन के इस निर्णय पर विधायक विनोद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मदत व पुनर्वसन मंत्री मकरंद पाटील व प्रशासनिक व्यवस्था के अपर मुख्य सचिव का आभार माना। गोंदिया जिले के लिए ₹3,43,35,000 की मंजूरी ऐसे समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब अतिवृष्टि से प्रभावित शहरी व ग्रामीण अंचल परिवारों को नुकसानभरपाई की प्रतीक्षा थी। विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा लगातार नुकसान और आर्थिक सहायता का मुद्दा शासन के सामने उठाए जाने के बाद अब सरकार की ओर से इतनी बड़ी निधि मंजूर होना उनके राजनीतिक प्रयासों की महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर सामने आया है। विशेष है कि वर्तमान में विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा गोंदिया जिले की सभी तहसीलो को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग शासन दरबार में उठायी गई। जिस पर महाराष्ट्र सरकार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबधित विभाग को मौके पर सर्वे के निर्देश भी दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here