Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedसुअर का शिकारतिरोड़ा वन विभाग ने शिकारी को किया गिरफ्तार

सुअर का शिकारतिरोड़ा वन विभाग ने शिकारी को किया गिरफ्तार

गोंदिया. तिरोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत चोरखमारा क्षेत्र में विद्युत करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार करने वाले शिकारी को तिरोड़ा वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई 3 नवंबर को की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम भजेपार निवासी योगराज उदेलाल रहांगडाले (50) बताया गया है।
बता दें कि तिरोड़ा वन परिक्षेत्र का चोरखमारा यह परिसर नवेगांव, नागझिरा टायगर रिजर्व से सटा हुआ है। जिस कारण इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बाघ, तेंदुआ, नील गाय, हिरण, जंगली सुअर, भालू, जंगली भैसा सहित विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणी विचरण करते हुए दिखाई देते है। यही एक वजह है कि शिकारियो की टोली सक्रिय होकर वन्य प्राणियों का शिकार करते है। इस क्षेत्र में अनेक शिकार की घटनाएं सामने आ चुकी है। 3 नवंबर को तिरोड़ा वन विभाग की टीम को गुप्त जानकारी मिली की चोरखमारा क्षेत्र में विद्युत करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार किया गया है। जानकारी पर विश्वास रखते हुए भजेपार निवासी योगराज उदेलाल रहांगडाले को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू की गई। पुछताछ में उसने जंगली सुअर का शिकार करने की बात कबुल की। घटना स्थल से मृत जंगली सुअर, विद्युत प्रवाह के लिए उपयोग में लाया गया तार जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी विशेष व्याघ्र संरक्षण के दिलीप कौशिक के मार्गदर्शन में वनरक्षक सुनील भालेराव, आशिष रामटेके, शिवराज पिसाड, प्रणय वालदे, धनंजय कोकाटे, सागर भेलावे, महेश रहांगडाले, नितीन पटले ने की है। आगे की जांच वन परिक्षेत्राधिकारी योगेंद्रसिंह व वन परिक्षेत्राधिकारी दिलीप कौशिक द्वारा शुरू की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments