अज्ञात वाहन की बैलगाड़ी को टक्कर, एक की मौत, एक घायल

0
260

गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के ग्राम पांजरा निवासी चुन्नीलाल हरिणखेडे (65) व रामदयाल पटले (55) बैलगाड़ी से 4 मई की सुबह 6 बजे तनस लाने के लिए खेत की ओर जा रहे थे. इसी बीच मुंडीकोटा मार्ग पर स्थित पूल के पास अज्ञात वाहन ने उनके बैलगाड़ी को टक्कर मार दी. जिसमें चुन्नीलाल हरिणखेडे गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए भंडारा के अस्पताल में ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं रामदयाल जखमी है. घटना की जानकारी गांव में फैलते ही इलाके में मातम छा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here