गोंदिया. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री “भारत रत्न” मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनकी 67वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को शिद्दत से उन्हें याद किया गया। आजाद लाइब्रेरी, गोंदिया में आयोजित कार्यक्रम में शालेय छात्र छात्राओं एवं पाठक गण व संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही जहाँ, बच्चों ने उनके देश व समाज के लिए किये गए कार्यो पर रोशनी डाली।

इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने अपने स्तर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश में उनका योगदान, शिक्षा स्तर पर किये गए कार्यो की जानकारी प्रदान की, वही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ देश की आजादी पर उस संघर्ष को याद किया। ट्रस्ट के सचिव ज़ाहिद खान ने कहा, हमें मुल्क के हर नागरिक को अपना रिश्ता शिक्षा से जोड़ कर एक ऐसा हिंदुस्तान बनाना है जिसका सपना मौलाना अबुल कलाम आजाद ने महात्मा गांधी के साथ देखा था। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में हम इसी क्रम में चलकर लाइब्रेरी में बच्चों के लिए आधुनिक ई-स्टडी कक्ष, ई-लाइब्रेरी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव ज़ाहिद खान, ग्रँथपाल रिज़वाना शेख, अफजल कुरेशी आदि उपस्थित थे।
आजाद लाइब्रेरी में मनाई गई भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि
RELATED ARTICLES






