इंद्रनील नाइक गोंदिया के नए पालकमंत्री, पाटिल ने भी की अत्रामा जैसी गलती

0
506

गोंदिया. राज्य के सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल ने गोंदिया के पालक मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अब इंद्रनील नाइक गोंदिया के नए पालक मंत्री होंगे. इंद्रनील नाइक गोंदिया के पालक मंत्री बने रहेंगे. यह घोषणा अजित पवार ने वरली में आयोजित जिला अध्यक्षों की बैठक में की.
कुछ दिन पहले सांसद प्रफुल्ल पटेल ने नागपुर में पार्टी शिविर में पालक मंत्री की आलोचना करते हुए कहा था कि वह जिले में आते नहीं तथा सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को आते हैं. इसके बाद, राजनीतिक गलियारों में इन बदलावों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. उल्लेखनीय है कि चर्चा थी कि पिछले पालकमंत्री धर्मरावबाबा आत्राम ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला नियोजन के माध्यम से काम आवंटित करते समय स्थानीय पार्टी नेतृत्व की अनदेखी की थी. यही चर्चा पिछले 15 दिनों से गोंदिया में चल रही थी. चर्चा थी कि पालकमंत्री बाबासाहेब पाटिल के कुछ खास लोग गोंदिया जिला नियोजन विभाग में बैठकर काम की योजना बना रहे थे और स्थानीय लोगों को काम देने के बजाय दूसरों को काम दे रहे थे और जनप्रतिनिधियों के काम को भी प्रतिशत के लिए रोक रहे थे. वहीं, प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि जो गलती आत्राम ने की, वही पाटिल ने भी की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here